001 – The beginning

मैंने कई पॉडकास्ट देखे महाभारत के, पर सभी इंग्लिश में थे। मुझे लगा की इतना बड़ा महाकाव्य, जिसपर सभी को गर्व होना चाहिए, बहुत से लोगों की पहुँच से दूर है क्यूंकि इंग्लिश में उच्चारण अलग होता है। तो मैंने ये हिंदी पॉडकास्ट शुरू करने पर विचार किया।

इस श्रृंखला में, मैं प्राचीन भारतीय महाकाव्य महाभारत को एक संक्षिप्त ऑडियो रूप में प्रस्तुत करूंगा। मेरा मुख्य उद्देस्य चचेरेभाइयों के बीच युद्ध की अद्भुत कहानी को पढ़ना और उसमें भगवान कृष्णा की भूमिका पर विचार करना है। मैं सीधे अनुवाद नहीं पढ़ूंगा, इसके बजाय मैं इसे अपने शब्दों में पढूंगा।इसके साथ में मैं इसमें अपने प्रश्न और विचार सम्मिलित भी करूँगा। मैं कुछ हद तक अनुवाद इस्तेमाल करूँगा और कई बार सीधे मौलिक रूप से आपको अवगत करने के लिए महाभारत से यात्रार्त पढूंगा। कहानी से शुरू होने से पहले, मैं सबसे पहले संक्षेप में बताऊंगा कि कहानी क्या है और यह भारतीय इतिहास संस्कृति और धर्म में कैसे फिट बैठती है।

महाभारत काफी पुराना है और इसके कई भाग तो 3000 साल पुराने हैं।प्राचीन काल के सभी बड़े महाकाव्यों में महाभारत सबसे लम्बा काव्य है।

आज के लिए इतना ही, अगले एपिसोड में हम महाकाव्य शुरू होने के इतिहास के विषय में बात करेंगे|

अगर आप लोगों को कोई सुझाव देना हो तो कमेन्ट में लिखिए या ईमेल कीजिये।